Muzaffarpur News: छात्रा को किया अगवा, तीन महिलाओं पर केस
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नवंबर को 15 वर्षीया छात्रा को अगवा कर लिया गया। छात्रा स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इस संबंध में परिजन ने शुक्रवार को थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें तीन महिलाओं को आरोपित किया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि शाम तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस बीच पता चला कि गांव की ही एक महिला अपनी बहन को अपने साथ रखती है, जो किराए के मकान में रहती है। उक्त महिला ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर छात्रा को अगवा कर लिया। थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.