मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अलिनेउरा स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक और छात्रा की पिटाई मामले में मंगलवार को अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्यालय के निदेशक गरिमा विशाल के बयान पर पुलिस ने जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता और छात्रा के पिता गरीबनाथ साह सहित चार लोगों पर शिक्षक प्रिंस कुमार के साथ मारपीट करने की एफआईआर दर्ज की गई है। निदेशक ने बताया कि मारपीट में जख्मी शिक्षक का मेडिकल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने छात्रा की मां रेशमी देवी के बयान पर शिक्षक प्रिंस कुमार पर पुत्री के साथ बेवजह मारपीट करने की एफआईआर दर्ज की है। रेशमी ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार को पुत्री के साथ मारपीट की गई। उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्...