मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। बैद्यनाथपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में गुरुवार को खेलने के दौरान गिरने से 10वीं का छात्र चोटिल हो गया। जख्मी छात्र शिवम कुमार प्रतापपट्टी निवासी विनोद साह का पुत्र है। वार्डन ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शिवम महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैद्यनाथपुर में दसवीं का छात्र है। वह छात्रावास में रहता है। टिफिन में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, उसी दौरान गिर गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जीएनएम छात्रा की खुदकुशी के प्रयास मामले में जांच शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...