Muzaffarpur News: छात्राओं से फीस लेने का छात्र नेताओं ने किया विरोध
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों से फीस लेने का छात्र नेताओं ने विरोध किया है। मंगलवार को छात्र नेता गोल्डेन सिंह के नेतृत्व में कई छात्र सभी विभागों में गये और छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों से फीस लेने का विरोध किया। छात्रों ने कहा कि सरकार के निर्देश के बाद भी पीजी सेमेस्टर टू में छात्राओं से नामांकन की फीस ली जा रही है। छात्र इसके बाद प्रॉक्टर के पास गये। प्रॉक्टर प्रो. विपिन कुमार राय ने बताया कि बुधवार को सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गयी है। बैठक में फीस पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बीपीएससी में करना है आवेदन, नहीं मिल रही डिग्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.