Muzaffarpur News: छात्राओं ने पेंटिंग से बताया साक्षरता का महत्व
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एमएसकेबी कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस ने विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलेज परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने शिक्षा के उजाले, महिला साक्षरता और डिजिटल साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बेहद सुंदर और प्रेरणादायक पेंटिंग्स बनाईं। पेंटिंग्स के जरिए यह संदेश दिया कि शिक्षित व्यक्ति ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शिखा त्रिपाठी और छात्राओं ने निरक्षरों को साक्षर करने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.