मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के एक गर्ल्स प्लस टू स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक के गलत व्यवहार की शिकायत की है। छात्राओं की इस शिकायत पर स्कूल ने शिक्षक से जवाब मांगा है।इसके बाद मामला शिक्षा विभाग के पास पहुंचा। शिक्षक इसी स्कूल में माध्यमिक में पदस्थापित हैं। छात्राओं का कहना कि शिक्षक गलत निगाह दे देखते हैं। उनका छूना सही नहीं है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि यह मामला गंभीर है। संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मामले में निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है। जिले में इससे पहले भी छात्राओं की शिकायत पर कई शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...