Muzaffarpur News: छात्राओं ने एचआईवी के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को रेड रन निकालकर एचआईवी से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल के संरक्षण तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज के निर्देशन एवं संयोजन में हुआ।इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने महाविद्यालय परिसर में दौड़ लगाकर एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। सलोनी, अर्शिया, साक्षी, आरुषि, सुप्रिया, नौशीना, चमन एवं रूबी की सहभागिता विशेष रूप से रही। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता, अर्चना तिवारी एवं डॉ. नीरजा आदि उपस्थित रहीं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.