मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज में मंगलवार को अप्रेंटिशिप ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना द्वारा एआई से रोजगारयुक्त कौशल की ओर बिहार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व, आधुनिक तकनीकी कौशल तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में एआई के डिजिटल तकनीक और उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करना रोजगार के बेहतर अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य वक्ता डॉ. नीरू झा ने कहा कि बिहार के युवाओं को केवल शैक्षणिक डिग्री तक सीमित न रहकर रोजगारोन्मुख कौशल, व्यावहारिक प्रशिक्षण और तकनीकी ज्ञान प्रा...