Muzaffarpur News: छाता बाजार में 101 शिवलिंग और 501 डमरू से सजेगा पूजा पंडाल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता बाजार पड़ती टोला में इस बार दुर्गापूजा का पंडाल शिवभक्ति की अनूठी छटा बिखेरेगा। श्री शिव मंदिर दुर्गापूजा समिति की ओर से 47वां पूजा समारोह मनाया जा रहा है। पूजा पंडाल को 101 शिवलिंग और 501 डमरू से सजाया जाएगा। खास बात यह है कि शिवलिंग और डमरू का निर्माण समिति के कार्यकर्ता स्वयं कर रहे हैं। पंडाल में पांच-पांच फीट ऊंचे कांच के तीन शिवलिंग भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह भी पढ़ें- Nawada News: सिरदला : फुलबगान चौक पर इस बार नौ रूपों में बिराजेगी मां दुर्गापंडाल की शोभा पंडाल में आठ फीट ऊंची मां दुर्गा की सफेद रंग की बंगाली शैली की प्रतिमा होगी, जो महिषासुर का वध करती हुई दिखेगी। मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.