मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर निगम क्षेत्र के छह वार्डों में सहयोग शिविर में सौ से अधिक शिकायतें आईं। इनमें सड़क व नाला निर्माण की मांग के अलावा स्ट्रीट लाइट की खराबी, नालों की सफाई, जलापूर्ति में परेशानी व अन्य मामले शामिल हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद निगम के अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वार्ड 22 में पुरानी बाजार के साहू रोड स्थित मारवाड़ी मध्य विद्यालय, वार्ड 23 में इस्लामपुर स्थित मध्य विद्यालय गोखलेपुरी, वार्ड 24 में मोतीझील स्थित बीबी कॉलेजिएट, वार्ड 25 में चंद्रलोक चौक स्थित शत्रुघ्न देवी कंचन देवी महिला मध्य विद्यालय, वार्ड 26 में नया टोला के श्यामनंदन रोड स्थित राजकीय पोलिटेक्निक और वार्ड 27 में दामूचक स्थित सराय सैयद अली बालिका उच्च विद्यालय में शिविर लगा। यह भी पढ़ें- Motihari News...