Muzaffarpur News: छह माह पहले खरीदा गया ट्यूबलाइट, फिर भी अंधेरे में बच्चियां
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता छह महीने पहले ट्यूबलाइट खरीदा गया, फिर भी बच्चियां अंधेरे में रह रही हैं। ट्यूबलाइट को अब तक छात्रावास में नहीं लगाया गया है। शुक्रवार को डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने मोतीपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की जांच की। इस दौरान यह अनियमितता सामने आई। यही नहीं, वित्तीय के साथ छात्रावास संचालन में कई तरह की गड़बड़ी भी मिली। इसके बाद केजीबीवी संचालक सह मिडिल स्कूल प्रभारी बालेन्द्र शर्मा का वेतन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।
छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं की कमी जांच के दौरान बच्चियों ने अंधेरे में रहने की पीड़ा सुनाई। जांच के दौरान कमरे में अंधेरा मिला। पूछताछ हुई तो मामला सामने आया कि ट्यूबलाइट खरीद कर रखा हुआ, लेकिन लगाया नहीं गया। यही नहीं, बच्चियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.