मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: सरैया। छपरा जिले के मकेर में गंडक का बांध टूटने के बाद बुधवार देर शाम एनएच-722 पर पानी चढ़ गया। इसको देखते हुए सरैया की ओर से छपरा जाने वाले बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। प्रशासन मणिकपुर चौक से बड़े वाहनों को वैशाली, हाजीपुर एवं सोनपुर के रास्ते छपरा भेज रहा है। वहीं, अंबारा चौक से बड़े वाहनों को दाउदनगर और लालगंज के रास्ते हाजीपुर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तर बिहार में बाढ़ से हाहाकार: सारण में तटबंध टूटा, गोपालगंज में बांध ध्वस्त; दो स्टेट हाईवे बंद यह भी पढ़ें- Chapra News: मकेर में दो गांवों के पास गंडक नदी पर बांध टूटा, कई गांव जलमग्न यह भी पढ़ें- पानी के दबाव को लेकर सत्तरघाट रोड़ में परिचालन बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...