Muzaffarpur News: छठ से पहले नाले पर स्लैब लगेंगे
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। नगर परिषद के सभागार में सोमवार को मुख्य पार्षद कलावती देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी कमेटी की बैठक हुई। इसमें छठ से पहले खुले नाले पर स्लैब लगाने, खराब स्ट्रीट लाइट एवं तिरंगा लाइट की मरम्मत कराने और फल दुकानों तथा मीट-मछली की दुकानों के लिए वेंडिंग जोन बनाने, साहेबगंज बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा एसएच-74 मुख्य सड़क से नेमीचंद पांडेय के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराने, आढ़त बाजार और महावीर स्थान के समीप नालों की सफाई कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। उपमुख्य पार्षद मो. अलाउद्दीन, कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज, वार्ड पार्षद बुंदेल पासवान, अनिल कश्यप और प्रशांत कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.