Muzaffarpur News: छठ बाद लौटने वाली भीड़ की तैयारियों में जुटा रेलवे
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छठ पर्व के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए रेलवे ने तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में पूर्व मध्य रेलवे के जीएम की सैलून 'परख' गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर करीब दो मिनट के लिए रुकी और फिर कॉशन के बाद आगे रवाना हो गई।छठ के बाद 17 नवंबर से प्रवासियों की वापसी शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की सुविधा, अतिरिक्त इंतजाम और ट्रेनों के सुचारू परिचालन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया जाना था। जीएम के आगमन को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने भी तैयारी की थी। हालांकि, शाम अधिक हो जाने के कारण अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। बैठक को दूसरी तारीख तक के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.