Muzaffarpur News: छठ पर महिला सुरक्षा को लेकर रोटरी क्लब ने किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छठ महापर्व के दौरान महिलाओं, युवतियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत ने जागरूकता अभियान चलाया। बुधवार को मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित संगोष्ठी में मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर चिंता जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई।क्लब के अध्यक्ष ऋतेश अनुपम ने कहा कि सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन पर बात करने या उसमें व्यस्त रहने से छिनतई का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। संगोष्ठी में रोटरी क्लब के सचिव आशीष शंकर, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार चौधरी, संजीव चौधरी, उदय भानु, अमित राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। अंत में रोटरी क्लब ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें, अपने परिवार की महिलाओं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.