मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में छठ महापर्व संपन्न होने तक सीएपीएफ की एक कंपनी तैनात रहेगी। गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद जिले को सीएपीएफ की एक कंपनी आवंटित की गई है। जवानों के आवासन के लिए अहियापुर स्थित मनोरमा हाई स्कूल, जमालाबाद के भवन को चिह्नित किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, सुरक्षा बलों के ठहरने और विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण के लिए मनोरमा हाई स्कूल, जमालाबाद के भवन को 17 नवंबर तक के लिए अधिकृत किया गया है। ​एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा है कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की इस कंपनी की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- Ara News: खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की हो...