मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। छठ घाटों पर जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। इसका निर्देश सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारी, सदर अस्पताल अधीक्षक और शहरी पीएचसी प्रभारियों को दिया है। छठ घाट के अलावा दिवाली को लेकर भी डॉक्टरों की विशेष तैनाती की जायेगी। सीएस ने निर्देश दिया है कि इस दौरान किसी भी डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ की छुट्टी नहीं रहेगी। आपात स्थिति में सक्षम प्राधिकार की पूर्व स्वीकृति से ही छुट्टी दी जा सकती है। सभी डॉक्टरों और पारा मेडिकल कमचारियों की छुट्टी 6 से 17 नवंबर तक रद्द की गई है। यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं; योगी सरकार के निर्देश छठ को लेकर आश्रम घाट, सीढ़ी घाट, लकड़ीढाही, चंदवारा घाट के...