Muzaffarpur News: छठ घाटों का विधायक ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: कांटी। विधायक ई. अजीत कुमार ने शनिवार को नगर परिषद के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर पूजा की तैयारियों एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा को सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गोप टोला घाट पर विधायक ने कहा कि अगले वर्ष तक इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल छठ घाट के रूप में विकसित कराया जाएगा, ताकि छठव्रतियों को बेहतर माहौल में पूजा-अर्चना करने की सुविधा मिल सके। मौके पर सिटी मैनेजर शक्ति कुमार समेत मुरारी झा, नंदन महतो, विनय झा, शंकर प्रसाद, नगर परिषद के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधा के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.