मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। माड़ीपुर आरओबी का हाइट बैरियर फिर से भारी वाहन से तोड़ दिए जाने का मामला बुधवार को सामने आया है। इस पुल पर मरम्मत कार्य के कारण भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित है। बैरियर को तोड़कर पुल से आवागमन किए जाने की शिकायत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने की है। मामले में काजी मोहम्मदपुर थाने ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुल निर्माण निगम के कार्य प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के कनीय अभियंता ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया है कि आरओबी की मरम्मत कराई जा रही है। इस दौरान भारी वाहनों का परिचालन रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाया गया था। आरोप है कि बुधवार की सुबह झारखंड नंबर के वाहन ने बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों की आवाजाही जारी र...