Muzaffarpur News: चौकी पर बैठे बुजुर्ग की पिटाई करते वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मड़वन। करजा थाना क्षेत्र में चौकी पर बैठे बुजुर्ग की पिटाई करते एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक द्वारा पिटाई करते दिख रहा है। इतना ही नहीं बुजुर्ग से थूक भी चटवाया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। करजा थानेदार इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.