मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बंकूल छपरा गांव में 25 अक्टूबर की आधी रात चोरी की नीयत से पहुंचे तीन शातिरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने मंगलवार को बताया कि पुअनि प्रमोद कुमार के बयान पर आथर गांव के सूरज कुमार राय, कैला बखरी के राजू कुमार और बखरी केशों गांव के राजा कुमार को आरोपित किया गया है।घटना की रात ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपितों ने पिस्टल से फायरिंग की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर तीनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। जख्मी तीनों शातिरों का एसकेएमसीएच में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक, देसी पिस्टल और पिलास बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...