Muzaffarpur News: चोरी के ई-रिक्शा के साथ दो शातिर धराए
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची-पक्की ओपी की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर चोरी के ई-रिक्शा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान मिठनपुरा के संजय कुमार और प्रदीप राम के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी का ई- रिक्शा लेकर कुछ संदिग्ध युवक बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर ई-रिक्शा के साथ दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में संतोषजनक कोई जवाब नहीं मिला तो थाने ले आयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.