Muzaffarpur News: चोरी का बिजली तार लदा पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने मधुबनी न्यू फोरलेन स्थित हनुमान मंदिर के पास छापेमारी कर चोरी के बिजली तार लदा एक पिकअप जब्त किया है। मामले में नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के छकौड़ी बिगहा निवासी चालक रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुरुवार को एक इनपुट मिली कि लालू-राबड़ी मोड़ की ओर से एक पिकअप में चोरी का बिजली का तार लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मधुबनी न्यू फोरलेन पर वाहन जांच शुरू की। इस दौरान चालक के साथ पिकअप को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर एल्यूमिनियम निर्मित बिजली के तार के 29 बंडल बरामद हुए। चालक ने तार से संबंधित एक चालान की फोटो कॉपी दिखाई। पुलिस ने जब बिल की जांच कराई तो वह फर्जी पाया गया। चालान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.