Muzaffarpur News: चेक बाउंस मामले में आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरवापाकर गांव में सोमवार को सरैया पुलिस ने चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में धर्मशीला देवी के घर पर इश्तेहार चिपकाया। एसआई अजीत चौधरी ने बताया कि आरोपित को दो नवंबर तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। श्रीकृष्णपुर निवासी कैलाश ठाकुर के पुत्र अभिमन्यु ठाकुर ने मरवापाकर निवासी शिवचंद्र ठाकुर की पत्नी धर्मशीला देवी के खिलाफ 4.50 लाख रुपये के चेक बाउंस होने को लेकर 19 दिसंबर 2020 को सरैया थाना में केस दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.