Muzaffarpur News: चेक बाउंस का आरोपित कोदरकट्टा से गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना पुलिस ने मंगलवार को कोदरकट्टा गांव में छापेमारी की। यहां से 05 लाख 38 हजार रुपये का चेक बाउंस के मामले के फरार चल रहे वारंटी शशिशेखर कुमार को गिरफ्तार किया। वह मामले में चार साल से फरार चल रहा था। मामले में साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजवाड़ा निवासी सुभाष कुमार ने 2022 में कोर्ट परिवाद दायर किया था। इसमें उस पर चेक बाउंस का आरोप लगाया गया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.