मुजफ्फरपुर, अगस्त 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में ई-रिक्शा की बैटरी हैक कर लेने की घटना पर लगाम नहीं लग रही है। बीते एक हफ्ते में 20 से अधिक ई-रिक्शा की बैटरी हैक करने की घटना हो चुकी है। चलते-चलते बीच सड़क पर अचानक ई-रिक्शा बंद हो जाने से चालकों को आर्थिक के साथ-साथ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के सरैयागंज, बैरिया और अखाड़ाघाट इलाके में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

घटनाओं का विस्तार बंद होने के बाद जब चालक ई-रिक्शा को मैकेनिक के पास ले जाते हैं तो गाड़ी में कोई खराबी नहीं मिलती। जांच में पता चलता है कि रिक्शा की बैटरियों को डिजिटल तरीके से बंद किया गया है। इसके पीछे चीनी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम एप बिटी-बीएमएस के गलत इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। बताया गया कि ई-रिक्शा बैटरियों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ह...