Muzaffarpur News: चिकित्सा कर्मियों ने की राशि नहीं मिलने की शिकायत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सदस्यों ने गुरुवार को सीएस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राशि भुगतान की मांग की। संघ की जिला मंत्री विभा कुमारी ने सीएस को दिए आवेदन में कहा कि सीएचसी कांटी और अन्य प्रखंडों में काम करने वाले एएनएम और एएनएम-आर को कई महीने से विभिन्न योजनाओं की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने शिकायत की कि वे साप्ताहिक बैठक व अन्य दिनों की बैठक की रिपोर्ट जमा करते हैं, लेकिन इसकी जवाबदेही कोई नहीं लेता है। कई कागजात गायब हो चुके हैं। कर्मियों ने आरोप लगाया कि सास-बहू सम्मेलन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: डीएम कार्यालय पर 13 जुलाई को प्रदर्शन करेंगी आशा संघ ने सभी मामले की जांच कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.