मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सूबे में बीते चार साल में गंभीर जोखिम वाले कैंसर के 13 हजार केस मिले हैं। इन मरीजों में 5667 में कैंसर की पुष्टि हुई है और 2709 मरीज इलाज करा रहे हैं। होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर ने वर्ष 2023 से अब तक हुई कैंसर स्क्रीनिंग और पुष्टि हुए कैंसर की मरीजों की रिपोर्ट तैयार की है।

कैंसर स्क्रीनिंग और मरीजों के आंकड़े इसके अनुसार, वर्ष 2023 से अब तक स्क्रीनिंग के दौरान प्रदेश में वर्ष 2023-24 में 4059, वर्ष 2024-25 में 3957, वर्ष 2025-26 में 1559 और अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक 1831 हाई सस्पेक्ट मरीज मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर और चंपारण में लगातार कैंसर के मरीज मिले हैं। मुजफ्फरपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ....