Muzaffarpur News: चार रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का हो निर्माण : चैंबर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शहर के चार प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा एवं पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक को भी भेजी गई है। पत्र के माध्यम से रामदयालुनगर, बीबीगंज, सादपुरा एवं चौथा गोबरसही रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की मांग की है। कहा कि इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग, निवेश, पर्यटन एवं समग्र शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.