मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता महिला को पुलिस ने सोमवार को समस्तीपुर जिले के पूसा से बरामद कर लिया। महिला 23 अप्रैल को लापता हो गई थी। इस संबंध में महिला के पिता बोचहां थाना क्षेत्र निवासी ने 15 मई को गायघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पति समेत चार नामजद और पांच अज्ञात को आरोपित किया था। ससुराल वालों पर दहेज की खातिर मारपीट करने और पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया था। महिला की 2019 में गायघाट थाना क्षेत्र में शादी हुई है। उसे पांच साल का पुत्र है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। वह समस्तीपुर जिले के पूसा में रह रही थी। पुलिस ने सोमवार को उसे बरामद कर लिया। मंगलवार को महिला का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पे...