Muzaffarpur News: चार महीने बाद खुला प्रसाद हॉस्पिटल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। चार महीने के बाद प्रसाद हॉस्पिटल मंगलवार से खुल गया। सीएस डॉ सुधीर कुमार के निर्देश के बाद अस्पताल खोल दिया गया। सीएस ने बताया कि अस्पताल ने बिजली और फायर ऑडिट रिपोर्ट सौंप दी थी इसके बाद अस्पताल खोलने का निर्देश दिया गया। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में आग लगने वाले हिस्से को अभी सील रखा गया है। प्रसाद हॉस्पिटल के खुलने के निर्देश के बाद मंगलवार से ओपीडी और आईपीडी सेवा शुरू हो गई। अगलगी की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू को पांचवीं मंजिल से हटा कर चौथी मंजिल पर कर दिया है। चार जून को प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया था। एक महीने पहले भी सीएस की बनाई टीम ने अस्पताल की जांच की थी और अस्पताल खोलने की अनुशंसा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.