Muzaffarpur News: चार दिवसीय भोलेनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मड़वन। झखड़ा पोखर के समीप गुरुवार को नवनिर्मित श्री कदानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कलश स्थापना के साथ चार दिवसीय भोलेनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं का जत्था नरहरसराय स्थित कदाने नदी के तट पर पहुंचा। वहां पंडित मृत्युंजय तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। मंदिर निर्माण समिति के ईश्वरी लाल, मुखिया दिनेश यादव, शिवचंद्र राय, महेश राय, राम अयोध्या राय, मांझी राय और राजू राय ने बताया कि शुक्रवार को नवनिर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। शनिवार से 24 घंटे का 'हर-हर महादेव' एवं राम नाम संकीर्तन होगा। रविवार की रात विवाह कीर्तन के साथ य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.