मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के ​सिकंदरपुर सीढ़ी घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी से रविवार को एक छात्र का शव बरामद किया गया है। छात्र संकेत आर्य (18) पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना के सिधौलिया निवासी मदन प्रसाद का पुत्र था। संकेत चार बहनों के बीच अकेला भाई था। वह 12वीं के बाद शहर के बालूघाट हनुमंत नगर में किराए का कमरे में रहकर सीए की तैयारी कर रहा था। पिता मधुमक्खी पालन करते हैं। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- 4 बहनों के इकलौते भाई की मिली लाश, 4 दोस्त पुलिस हिरासत में; 24 सितम्बर से गायब था संकेतपरिजनों का कहना परिजनों का कहना था कि संकेत 24 सितंबर को दोस्तों संग निकला था। मॉल समेत अन्य जगहों पर गया, फिर नहीं लौटा था। काफी खोजबीन के बाद...