मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल कोर्ट के तत्कालीन पेशकार जयभद्र झा उर्फ ललन झा के विरुद्ध 50 रुपये रिश्वत की जांच चार दशक में अधर में है। उनपर 1986 में 50 रुपये घूस लेने का आरोप हरिवंश नारायण सिंह ने लगाया था। इस अरोप पर तब मधुबनी नगर थाना में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले के पहले आईओ मधुबनी के तत्कालीन डीएसपी ए. पाल थे। भ्रष्टाचार के आरोप के कारण इस मामले की सुनवाई उत्तर बिहार के लिए मुजफ्फरपुर स्थित विशेष कोर्ट (निगरानी) में शुरू हुई। 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले की जांच पूरी नहीं कर पाई। विशेष कोर्ट ने कहा है कि संबंधित थाना की कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि निकट भविष्य में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसलिए इस मामले की सुनवाई स्थगति कर रिकार्ड को ...