Muzaffarpur News: चार को सवर्ण समाज निकालेगा जन आक्रोश मार्च
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। जीयन मंदिर परिसर में शनिवार को पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमें चार नवंबर को जिला मुख्यालय में विशाल जन आक्रोश मार्च निकालने पर सहमति बनी। मार्च खुदीराम बोस मैदान से निकलेगा। इसमें यूजीसी के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की जाएगी। मार्च के बाद डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के संयोजक रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू ने कहा कि यूजीसी का फैसला आने वाली पीढ़ी और बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। जिला कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला पार्षद शशि कुमार सिंह ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र, खासकर मड़वन से युवाओं और सवर्ण समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, धीरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.