मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के चौक पर स्थित चाय दुकान पर मंगलवार को हुए विवाद के बाद अपराधियों ने स्थानीय अनिल राय के घर पर चढ़कर फायरिंग की। घटना के संबंध में अनिल ने चार लोगों के खिलाफ कांटी थाने में एफआईआर कराई है। चार आरोपितों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।एसडीपीओ पश्चिमी एक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि अनिल एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान चार अपराधी वहां आए और किसी बात को लेकर बहस करने लगे। बहस के बाद झड़प हो गई। इसके बाद सभी अपराधी अनिल के घर पर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एक अपराधी को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की भी पहचान हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर द...