Muzaffarpur News: चाकू से हमले मामले में केस दर्ज
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मछही भंडारी पोखर के पास चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल देवांश राज के बयान पर सकरा पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज की है। देवांश राज ने बताया है कि वह अपने गांव के सचिन और मुन्ना के साथ भंडारी पोखर के पास बातचीत कर रहा था। इसी बीच अचानक बाइक से आए गांव के बमबम कुमार ने चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। बचाने आए मुन्ना कुमार पर भी चाकू से हमला कर दिया। सचिन डरकर भाग गया। सकरा थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.