Muzaffarpur News: चाकू भिड़ाकर छीनी बाइक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। दरभंगा फोरलेन पर अहियापुर थाना के संगम घाट के निकट बाइक सवार तीन अपराधियों ने चाकू भिड़ाकर बाइक छीन ली। पीड़ित मीनापुर थाना के खरार निवासी सीताराम महतो ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि वह कांटी के किशुन नगर में राज किशोर चौधरी के यहां मजदूरी करता है। काम के बाद मालिक की बाइक से ही वापस घर लौटता है। दो जुलाई की रात घर लौटने के दौरान संगम घाट के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और चाकू भिड़ाकर बाइक छीन ली। अहियापुर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.