Muzaffarpur News: चाकू के हमले से घायल, प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर जयनारायण सिलौत में सोमवार को गांव के लालबाबू महतो को उनके दरवाजे पर ही एक युवक ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। जब लालबाबू महतो चिल्लाया तो घर एवं आसपास के लोग पहुंचे तो उसे काबू में किया।युवक की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के रतनौली गांव निवासी रमेश राम के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर मनियारी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। मनियारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि लालबाबू महतो का पहले से कोई विवाद नहीं था। उनसे पहले से गहरा संबंध रहा है। जब युवक से हमले का कारण पूछा गया तो कोई ठोस कारण नहीं बताया। यह भी पढ़ें- बिन्द में चाकू मारकर युवक को किया जख्मी मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.