Muzaffarpur News: चाकू के बल पर मुखिया सहित दर्जनभर लोगों को बनाया बंधक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। भानपुर कोरिगावां पंचायत के कुआंही सामुदायिक भवन पर गुरुवार को आमसभा में युवक का मोबाइल चोरी हो गया। इससे आक्रोशित युवक ने चाकू के बल पर मुखिया सहित दर्जनभर लोगों को बंधक बना लिया। सामुदायिक भवन के बाहर खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अफरातफरी मची रही। करीब दो घंटे तक सभी बंधक बने रहे। काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं माना। आरोपित युवक ने मुखिया पुत्र की गर्दन रेतकर हत्या करने की धमकी भी दी। मुखिया अर्चना सिंह की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम और बरुराज पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित युवक अजीत कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अजीत के पास से चाकू बरामद किया है।मुखिया अर्चना सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की वरीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.