Muzaffarpur News: चाइल्ड हेल्प डेस्क पर समस्या लेकर सीधे पहुंचेगे बच्चे
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: सरैया। थाना परिसर में शुक्रवार को राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव ने चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सरैया थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क खुलने से बच्चों को अपनी समस्याएं रखने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल मिलेगा। जरूरत पड़ने पर बच्चों को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। चाइल्ड हेल्प डेस्क की प्रभारी एसआई नादिया नाज ने कहा कि बच्चे अपनी परेशानी लेकर सीधे हेल्प डेस्क पर आकर उनसे मिल सकते हैं। इस दौरान बच्चों के बीच उपहार भी वितरित किए गए। सरैया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह, थानेदार देवेंद्र कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Ara News: उदवंतनगर थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क शुरू यह भी पढ़ें- Biharsharif News: थानों में शुरू हुआ 'चाइल्ड हेल्प डेस्क', बच्चों की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.