मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चांदनी चौक से रामदयालु तक एनएच 122 का हिस्सा अब पुल निर्माण निगम के जिम्मे होगा। एनएचएआई ने सड़क के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बाद इस पथ की देखरेख, मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम पुल निर्माण निगम करेगा। वर्तमान में यह सड़क फोरलेन है, जिसे अब सिक्सलेन में तब्दील किया जाना है। इसपर करीब 44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना का टेंडर हो चुका है। बरसात बाद नवरात्र में काम शुरू करने की तैयारी है।

सड़क के हस्तांतरण की प्रक्रिया पथ निर्माण मंत्री के निरीक्षण के बाद सड़क के हस्तांतरण को लेकर एनएचएआई के साथ समन्वय किया गया था। इसके बाद प्रक्रिया पूरी हुई। सिक्सलेन निर्माण के साथ सड़क की स्थिति सुधारने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी काम होगा। इससे चांदनी चौक स...