मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में चलंत प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मां के विभिन्न अवतारों और पौराणिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के लिए पूजा समितियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और सजीव दृश्यों के माध्यम से पंडालों को खास रूप दिया गया है। बीबीगंज, यादव नगर, भगवानपुर, माड़ीपुर, लेनिन चौक और धर्मशाला चौक स्थित पूजा पंडालों में चलंत प्रतिमाओं के दर्शन की व्यवस्था की गई है। धर्मशाला चौक के सूरज कुमार ने बताया कि यहां चलंत प्रतिमा के माध्यम से धर्म और सत्य के सामने अहंकार के अंत का संदेश दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मां के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़ वहीं, सुस्ता के रामसेवक पासवान ने बताया कि उनके प...