मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड 40 के अंतर्गत चमड़ा गोदाम गली में वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन के जनता कार्यालय में शुक्रवार को कन्हौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 277 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शुगर-बीपी की जांच के अलावा एक्सरे की भी व्यवस्था की गई थी। पार्षद ने कहा कि शिविर से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए। जांच के साथ ही डॉक्टर व मेडिकल टीम ने जरूरी चिकित्सीय सलाह और दवाएं भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...