मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर चमरूआ गांव में शुक्रवार की दोपहर झपकी आने से युवक कुएं में गिर गया। इसमें मंसूरपुर चमरूआ निवासी मो. शाहिद के 25 वर्षीय पुत्र मो. शकील की मौत हो गई। कुएं में काफी गंदगी थी, जिसमें युवक बुरी तरह से फंस गया था। मो. शकील कुएं के चबूतरा पर काफी देर से बैठा था। युवक के कुएं में गिरने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों की सूचना पर करजा थाने के पीएसआई मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अग्निशमन कर्मियों को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मो. शकील चबूतरा प...