Muzaffarpur News: चक्का खुलने से कार पलटी, बाल-बाल बचे सवार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: बोचहां। प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को करीब 1.30 बजे चक्का खुलने से कार फोरलेन पर पलट गई। इसमें सवार लोगों को हल्की चोट लगी है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार मझौली के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पति बिरजू साह (50) व उनके बच्चों को कार से बाहर निकाला। बिरजू साह शहर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बोचहां प्रखंड कार्यालय के पास कार का पिछला एक्सल टूटने से चक्का खुल गया। चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया। इस दौरान कार ने कई बार पलटी मारी। बोचहां पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.