Muzaffarpur News: चक्कर मैदान में आम लोगों को मिले प्रवेश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर विधायक रंजन कुमार ने मंगलवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए चक्कर मैदान इलाके में नाला निर्माण और स्थानीय लोगों को चक्कर मैदान में इंट्री दिलाने की मांग की।विधायक के मुताबिक सेना भर्ती प्रक्रिया के अतिरिक्त इस परिसर में कोई स्थायी सैन्य इकाई संचालित नहीं है। ऐसे में निर्धारित अवधि में आम लोगों के प्रवेश या नाला निर्माण कार्य से राष्ट्रीय सुरक्षा या सैन्य गतिविधियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।रक्षा मंत्री को नगर विधायक रंजन कुमार ने बताया कि अगस्त 2018 तक चक्कर मैदान लोगों के लिए सुबह व सायंकालीन भ्रमण, खेलकूद, व्यायाम व सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.