मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के चकभिख्खी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा और स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज गणेश राय के पास से 37 पुड़िया गांजा, 22 पुड़िया स्मैक व 120 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार की रात चकभिख्खी गांव स्थित एक घर में शराब बिक्री की सूचना मिली थी। पुलिस की छापेमारी में गांजा और स्मैक के साथ गणेश राय पकड़ा गया। मामले में कच्ची-पक्की ओपी के माध्यम से सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। धंधेबाज को पूछताछ के बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...