Muzaffarpur News: चकबड़कुरवा फ्लाईओवर के सर्विस रोड की मरम्मत पूरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास के चकबड़कुरवा फ्लाईओवर के सर्विस रोड की बुधवार को मरम्मत कर दी गई। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में इस सड़क की स्थिति पर खबर प्रकाशित होते ही एनएचएआई हरकत में आ गया। एनएचएआई प्रबंधन ने बताया कि क्षतिग्रस्त सर्विस रोड की मरम्मत कर दी गई है। साथ ही, जलनिकासी को बेहतर बनाने के लिए संबंधित सभी वीप होल को भी खोल दिया गया है, जिससे पानी की निकासी सुचारू रहे और जलजमाव की स्थिति न बने। गौरतलब है कि इस सड़क की हालत बेहद खराब थी। सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया था, जिसके कारण आवागमन खतरनाक हो गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पकड़ी फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर जानलेवा गड्ढे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.