मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: सरैया। चकना पंचायत के वार्ड चार में सोमवार को नल जल की टंकी जमींदोज हो गई। टंकी गिरने से इलाके में जलापूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण प्रेम कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पानी टंकी के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया था। इस संबंध में शिकायत भी की गई थी। बीडीओ गौरव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...